• Fri. Mar 27th, 2026

सामान्य परिवार का आदमी भी लोकतंत्र के महाकुंभ में जीत सकता है चुनाव : उपमन्यु

ByVijay Singhal

Mar 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी द्वारा शनिवार को महानगर के डेंपियर नगर स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं आगरा मंडल के प्रभारी और पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने मथुरा लोकसभा से पंडित कमलकांत उपमन्यु एड. को प्रत्याशी घोषित किया है । उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती द्वारा बसपा के पुराने साथी श्री उपमन्यु को मथुरा से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में आशीर्वाद दिया गया था जिसकी आज सार्वजानिक घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि हमें केवल स्थानीय बसपा प्रत्याशी को ध्यान में रखना है उनके द्वारा ही बृजभूमि का विकास कराया जा सकता है।
सम्मलेन में बसपा के लोकसभा प्रत्याशी पंडित कमलकांत उपमन्यु ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझ पर पार्टी द्वारा जो विश्वास जताया गया है वह उस पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रानी के पेट से और महल के गेट से अब राजा नहीं आते अब एक सामान्य परिवार का आदमी भी लोकतंत्र के इस महाकुंभ में खड़ा होकर जीत प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं बाहरी नहीं बल्कि बृजवासी व सामान्य परिवार से प्रत्याशी हूं। बृजवासियों के बीच रह कर हर समस्या का समाधान करूंगा। उन्होंने कहा कि अगर बृजवासी मुझे सांसद के रूप में चुनते हैं तो सांसद निधि के पैसे को वापस नहीं जाने दूंगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में आगरा अलीगढ़ मंडल के प्रभारी सूरज सिंह जाटव, पूर्व राज्य मंत्री एवं आगरा मंडल के प्रभारी गोरेलाल जाटव, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, आगरा मंडल के मंडल प्रभारी संतोष आनंद, मंडल प्रभारी रविंद्र पारस, जिला प्रभारी दारा सिंह आजाद, जिला प्रभारी हेमेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसराम सिंह, बसपा नेता प्रेमचंद कर्दम, लक्ष्मण सिंह, अशोक सुमन, गंगाराम सोनी, ओमप्रकाश बघेल, ओम प्रकाश शर्मा, गुल मोहम्मद शाह, किशोर कुमार, योगेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह निगम, सत्येंद्र सिंह, उमेश रावत, विक्रम सिंह, देवी सिंह कुंतल, हरि सिंह जिला पंचायत सदस्य, नवल शर्मा, राजकुमार शर्मा, मनोज शर्मा उर्फ बॉबी भैया, राजू पंडित, प्रमोद शर्मा, सुनील शर्मा, भरत गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.