हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । ग्राम पंचायत नैनूपट्टी में आजादी के अमृत महोत्सव की 76वी वर्षगांठ के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम एवं वाटिका अमृत कुंज पर्यावरण संरक्षण पर ग्राम स्तरीय बैठक का आयोजन किया जिसमें ग्राम प्रधान डॉ0 देवेन्द्र सिंह ने अगुवाई करते हुए सभी संभ्रांत लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में युवाओं ने पूरे जोश और जुनून के साथ शहीदों का वंदन किया तथा देश की माटी को नमन करते हुए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेरी माटी मेरा देश का संदेश दिया जिसमे ग्राम सचिव विजय राज के अलावा ग्राम पंचायत सदस्य बनेसिंह, बाबू चौधरी, नवीन, राजू, रवि, पंचायत सहायक एवम् सभी सफाईकर्मी मौजूद रहे, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत में ग्राम स्तरीय बैठक और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 10 अगस्त से 20 अगस्त तक लगातार चलेगा और 22 गांव में एक जन चेतना लाने का काम करेगा जिससे देश की माटी को नमन करते हुए एवं शहीदों को वंदन करते हुए किसानों और जवानों को आजादी के अमृत काल में याद कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया जायेगा ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
