• Sat. Jul 11th, 2026

मथुरा के सुरीर में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 17, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र में गांव भदनवारा के जंगल में सोमवार रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गोकशी अंजाम देने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि थाना सुरीर, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गोकशी करने वाला गिरोह पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों की पहचान सलीम पुत्र जमील निवासी मुसलमान मोहल्ला, खैर, गुलजार पुत्र साबू निवासी कसाईबाडा, औरंगाबाद, बुलंदशहर हाल निवासी नई बस्ती जामा मस्जिद, खैर और फैजान पुत्र सद्दाम निवासी जाटवो वाला चौक, खैर, अलीगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस मुठभेड़ में सलीम और गुलजार को पैर में गोली लगी है। इनसे दो तमंचे, कारतूस, चार छुरी, दो गंडासे आदि सामान बरामद किया गया है। इन्हें गिरफ्तार करने वाली टीम में 21 पुलिसकर्मी शामिल रहे। उपचार व पूछताछ के बाद तीनों गोकशों को जेल भेज दिया गया है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.