हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीअग्रवाल शिक्षा मंडल और उसके अधीन संचालित शिक्षण संस्थाओं के चुनाव को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले साल भी इसी विवाद के चलते संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। इस बार चुनाव अधिकारी और शिक्षा मंडल आमने सामने है। चुनाव अधिकारी गिरधारीलाल अग्रवाल ने मई के अंतिम सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया, जिसे श्रीअग्रवाल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद अग्रवाल और मंत्री रजनीकांत अग्रवाल ने अवैध बताते हुए खारिज कर दिया। जबकि गिरधारी लाल अग्रवाल खुद को आम सभा द्वारा चयनित चुनाव अधिकारी बताते हुए चुनाव कराने के लिए खुद को अधिकृत बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और मंत्री ने चुनाव को अवैध बताया है, जो कि संस्था के विधान के विरुद्ध है। श्रीअग्रवाल शिक्षा व मंडल ऐसा करने का किसी को अधिकार नहीं देती। इधर, इसी मामले में विनोद गर्ग ने श्रीअग्रवाल सभा के अध्यक्ष को पत्र भेजकर नए चुनाव अधिकारी के चयन की मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि एक साल पहले चुनाव अधिकारी का चयन किया था। इस अवधि में चुनाव न होने पर अब नए चुनाव अधिकारी के चयन की आवश्यकता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
