हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में एक बुजुर्ग की जान चली गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ अवधेश गोस्वामी ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। ट्रेन संख्या 04793 सवाई माधोपुर-मथुरा पैसेंजर स्पेशल जाजम पट्टी और मुरहेशी रामपुर के बीच रुकी हुई थी। इसी दौरान शिव प्रसाद (55) निवासी मारहरा एटा, ट्रेन से नीचे उतरकर घूमने लगे। इसी बीच ट्रेन आगे बढ़ने लगी। शिव प्रसाद ने दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। ट्रेन में मौजूद गार्ड उन्हें घायल अवस्था में मथुरा जंक्शन लाए। यहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मृतक बुजुर्ग का पुत्र नवनीत मथुरा पहुंचा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
