हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंगलवार से शुरू होने जा रहे ब्रजरज उत्सव में इस बार एफिल टॉवर आकर्षण का केंद्र बनेगा। 62 फीट ऊंचे एफिल टॉवर को मेला स्थल पर बीच में लगाया जा रहा है, जिससे लोग इसके साथ सेल्फी ले सकें। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव की तैयारियां अब अंतिम दौर की ओर बढ़ रही हैं। आयोजन स्थल धौलीप्याऊ के रेलवे मैदान को सजाने संवारने में रात दिन एक कर दिए हैं। मैदान को खास अंदाज में तैयार करने के लिए रात में भी काम किया जा रहा है। यह दायित्व संभाल रही आगरा की एजेंसी नेतराम इवेंट के संचालक शिविर जैन ने बताया कि ब्रजरज उत्सव के लिए धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान को मेला का रूप में दिया गया है। यहां सजावट का खास आकर्षण 62 फीट ऊंचा एफिल टॉवर बनेगा। इसका डिजाइन ब्रज रज उत्सव में भी पेरिस के एफिल टॉवर के पैटर्न पर तैयार किया गया है। इस पर लाइट भी लगाई जाएंगी। यह टावर मेला स्थल पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बन कर उभरेगा। इस तरह यह मथुरा में पहला प्रयास है। शिविर जैन ने बताया कि इसके अलावा मेला स्थल पर चार और सेल्फी प्वाइंट होंगे जिसमें श्री राधाकृष्ण की झांकी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि ब्रजरज उत्सव स्थल के मुख्य द्वार को भी खूबसूरत रूप दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
