• Mon. May 25th, 2026

कमिश्नर की सख्ती का असर : वृंदावन में चार कालौनी सहित पांच अवैध निर्माणों पर जेसीबी ने बरपाया कहर

ByVijay Singhal

Dec 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक के एक दिन बाद ही मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की जेसीवी ने वृंदावन इलाके में पांच अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों पर कहर बरपा दिया। सोमवार को एक दो नहीं बल्कि पांच अवैध कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ये कार्रवाई अधिकांश वृंदावन क्षेत्र में की गई।
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने सोमवार को अवैध कालोनियों के निर्माण को लेकर कड़ी नाराजगी अभियंताओं से जाहिर् की। इस दौरान मंडलायुक्त के रुख को जाहिर करते हुए अवैध निर्माण को लेकर संबधित् अधिकारियों को भी हिदायत दे दी। उपाध्यक्ष के सख्त रुख को देख मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अभियंताओं की टीम अवैध कालोनियों में जेसीबी के साथ ध्वस्तीकरण के लिए निकल पड़ी। पाँच अवैध कालोनियों में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस से संबंधित क्षेत्र में खलबली मची रही। इसमें बाद संख्या 83/ 2024 25 पर अनिल अग्रवाल कान्हा माखन स्कूल वालों की राधा फ्लोरेंस कॉलोनी के पीछे बुर्जा रोड सुनरख पर 9 हजार वर्ग गज में विकसित हो अवैध कॉलोनी का ध्वस्तीकरण किया गया। यहाँ भू विभाजन कर सड़क चाहरदीवारी का निर्माण किया जा रहा था।

बाद संख्या 132 /24 25 पर ओमप्रकाश संजय सिंह, अटल मौजा गोपालगढ़, सुनरख रोड से गोपालगढ़ जाने वाली रास्ते पर राधा फ्लोरेंस के बाई तरफ 2 बीधा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी का ध्वस्तीकरण किया गया। बाद संख्या 133 /2024 25 पर श्याम सुंदर ,गांव गोपालगढ़ रूकमणि विहार बुर्जा रोड गोलोक धाम से पहले वृंदावन थाना मथुरा में 1 हजार वर्ग फ़ीट पर चल रहे अबैध निर्माण बेसमेंट को ध्वस्त किया गया।
इसके अलावा बाद संख्या 425 /23- 24 पर तेजपाल अग्रवाल व अन्य मनसा देवी जेत ,देवी आट्स रोड,पर 2 बीधा जमीन पर विकसित की गयी अवैध कॉलोनी का ध्वस्तीकरण किया गया। यहाँ टीम ने जेसीबी से सड़क नाली गेट चाहरदीवारी को जमींदोज कर दिया। इस दौरान सहायक अभियंता अशोक चौधरी, अवर अभियंता दिनेश गुप्ता, अनिल सिंघल और पुलिस बल मौजूद रहा। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एस बी सिंह ने स्पष्ट रूप से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। इन सबको सचिव अरविन्द कुमार द्विवेदी द्वारा नोटिस जारी किये गए थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.