• Tue. Feb 10th, 2026

बच्चों को स्कूल से ला रही ईको कार पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल; एक की हालत गंभीर

ByVijay Singhal

Jul 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के सौंख रोड पर मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरी एक ईको कार पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सौंख रोड स्थित सिंबोसिस स्कूल के बच्चों को ईको कार जा रही थी। बताया गया है कि कार सौंख रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। उस समय कार में  आधा दर्जन बच्चे सवार बताए गए हैं। कार पलटने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।  शहर के एक निजी अस्पताल में सभी बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर हाईवे थाना उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि थाना हाइवे इलाके में सौंख रोड पर नगला माना के पास यह घटना हुई। घटना की जांच की जा रही है। बच्चों के परिजन भी आ गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.