हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर मंगलवार सुबह गांव अजीजपुर के पास खेत पर जा रहे किसान से बाइक सवार बदमाश मोबाइल फोन और रुपये छीन ले गए। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। गांव अजीजपुर निवासी रोहताश सैनी मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर से खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह राजमार्ग पार कर सर्विस रोड पर पहुंचा, तभी कांशीराम आवास की ओर से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता उन्होंने उसे पकड़ लिया और मोबाइल फोन सहित जेब में रखे 500 सौ रुपये छीन लिए। जब उसने विरोध किया तो पीट दिया। शोर मचाने पर बदमाश बाइक पर सवार होकर कोसीकलां की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इससे पूर्व भी रोहताश के साथ लूट की घटना हो चुकी है। तब भी बदमाश उसका मोबाइल फोन एवं पांच हजार रुपये लूट ले गए थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
