हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में क्षमता से कई गुना अधिक बिना रूट निर्धारण के चल रहे ई-रिक्शों के संचालन से सोमवार को वृंदावन की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बाजार और तिराहे-चौराहों पर दिनभर जाम लगा रहा। स्थानीय राहगीरों और श्रद्धालुओं का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। बाजारों में ई-रिक्शों की लंबी कतारों को लेकर स्थानीय लोग ई-रिक्शा संचालन समिति की रूट और रजिस्ट्रेशन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वृंदावन में आए दिन लगने वाले जाम से निजात के लिए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में ई-रिक्शा संचालन समिति ने चार रूट निर्धारित किए और क्यूआर कोड वाले ही लगभग 1800 ई-रिक्शों के संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन किया। ई-रिक्शों की देखरेख के लिए एक दर्जन से अधिक निजी गार्ड भी तैनात किए, लेकिन इसके बाद ई-रिक्शा संचालन समिति और पुलिस अधिकारियों की अनदेखी के कारण रूट व्यवस्था वृंदावन में पिछले एक माह से ध्वस्त हो गई। बिना रूट के वृंदावन में लगभग 4 हजार ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। व्यापारी नेता आलोक बंसल एवं धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने कहा कि ई-रिक्शों के संचालन की अनदेखी से वृंदावन में प्रतिदिन जाम लगा रहा है। सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि वृंदावन में बिना रूट के ई-रिक्शा देखे जा रहे हैं, जाम भी लगा रहा है। जल्द दी यातायात पुलिस टीम बनाई जाएगी। वृंदावन में सिर्फ रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा ही संचालित होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
