हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन में ई रिक्शा चला रहे चालकों ने ट्रैफिक पुलिस पर अभद्रता और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। रालोद नेता के नेतृत्व में एकत्रित हो कर ई रिक्शा चालक डीएम ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने डीएम से समस्या के निराकरण की मांग की। मथुरा वृंदावन में ई रिक्शा चलाने वाले सौ से ज्यादा चालक गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित पैट्रोल पंप पर एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने डीएम ऑफिस तक पैदल मार्च किया। इस दौरान वह ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। ई रिक्शा चालक राष्ट्रीय लोकदल नेता कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। ई रिक्शा चालकों का कहना है कि यातायात पुलिस उनसे अभद्रता करती है और व्यवस्था बनाने के नाम पर अवैध वसूली करती है। मथुरा वृंदावन में ट्रैफिक पुलिस ने ई रिक्शा संचालन के लिए रूट निर्धारित किए हैं। जिन पर निर्धारित संख्या में ई रिक्शा चलाए जाते हैं। इन रूटों पर चलने के लिए ई रिक्शा पर नंबर डाले जाते हैं। ई रिक्शा चालकों का आरोप है कि इन्हीं नंबर को देने में यातायात पुलिस मनमानी करती है। मथुरा वृंदावन में वैसे तो ई रिक्शा की निर्धारित संख्या करीब 3 हजार के करीब है लेकिन यहां इनकी संख्या करीब 20 हजार से ज्यादा है। कई बार स्थिति यह हो जाती है कि सड़कों पर निकलना दुश्वार हो जाता है। शहर में जाम के हालात बन जाते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
