हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जवाहर बाग में पतंगों को उड़ाकर गंगा दशहरा पर्व मनाया गया। इस दौरान मॉर्निंग वॉकर्स और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने बाग में पतंग उड़ाकर दशहरा पर्व को मेला के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने पतंग उड़ाकर किया। कार्यक्रम आयोजन प्रमुख समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने किया। लोगों ने कार्यक्रम का आनंद स्वल्पाहार जलेबी, कचाैड़ी, फल की चाट और शिकंजी के साथ पतंगबाजी का भी आनंद लिया। मंत्री ने कहा कि समाजसेवी हो तो ऐसा जिन्होंने कोविड काल में ऑक्सीजन पुरुष, नगर में चहुंओर और पीने की पानी की व्यवस्था करके जल पुरुष की उपाधि पाई है। मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी ने भी विचार रखे। पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, उद्योगपति पवन चतुर्वेदी, कुंवर नरेंद्र सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, रविकांत गर्ग, अशोक भारद्वाज, सतीश कसेरे, अजय गौतम, एडवोकेट रामसरी आदि लोग मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
