• Mon. Apr 13th, 2026

मथुरा के जेत कट पर सीओ सदर की गाड़ी और कार में भिड़ंत, चालक घायल

ByVijay Singhal

Apr 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र में जैंत कट पर सीओ सदर पीतमपाल सिंह की सरकारी गाड़ी और एक प्राइवेट कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सीओ की गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में प्राइवेट कार का चालक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सीओ सदर को भी चोट आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब सीओ सदर की गाड़ी जैत कट पर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार उनकी कार से भिड़ गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने प्राइवेट कार में फंसे चालक को बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया सड़क पार करते समय सामने से आ रही गाड़ी टकरा गई। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्हें भी चोटें आई हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.