• Mon. Feb 9th, 2026

छाता रास्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा मेंदर्जनों महिला सहित ,पुरूष व बच्चे हुए घायल

ByVijay Singhal

Dec 22, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के नेशनल हाईवे 19 छाता शुगर मिल के समीप शाम को करीब टैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें कई महिला, पुरुष एवं बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को केडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोग चौमुहां के ग्राम जावली के बताए जा रहे हैं। जो कि ट्रॉली ट्रैक्टर में सवार होकर जावली गांव से छाता के आसपास के किसी गांव में दावत खाने के प्रोग्राम में गए हुए। शाम को ट्रॉली ट्रैक्टर में सवार होकर घर वापस अपने गांव चौमुहां जावली जा रहे थे। तभी अचानक से यह भीषण हादसा हो गया, हादसे में ट्रैक्टर के पीछे लगी हुई ट्रॉली पलट गई और ट्राली में सवार सभी नीचे दब गए। अचानक से हुए हादसे से हाईवे पर चीख-पुकारें मचने लग गई। राहगीरों की सहायता से बमुश्किल दबे हुए लोगों को ट्रॉली को सीधा करके बाहर निकाला एवं घटना की सूचना एंबुलेंस डायल112 को दी। इस घटना में बुरी तरह से जख्मी महिला पुरुष एवं छोटे-छोटे बच्चों को राहगीरों की सहायता से 3 एंबुलेंस में केडी मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भिजवा दिया। हादसे में घायल हुए कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस और थाना पुलिस ने बमुश्किल यातायात को सुचारू रूप चालू कराया। हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकारी देते हुए राहगीर एवं परिजनों ने बताया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.