हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ब्रजक्षेत्र एवं नगर इकाई वृंदावन की एक संयुक्त बैठक सोमवार को ठाकुर राधा स्नेह बिहारी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पं. कन्हैया लाल गौतम ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण वृंदावन की प्राचीन कुंज गलियों, मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों को क्षति पहुंचा सकता है। इसे रोका जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि कॉरिडोर का निर्माण यमुना किनारे किया जाए। बैठक की अध्यक्षता ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं. बिहारी लाल वशिष्ठ ने की। इस दौरान क्षेत्रीय धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से कॉरिडोर परियोजना, यमुना प्रदूषण, गो हत्या, तीर्थ स्थलों पर शराबबंदी व अखाद्य वस्तुओं की बिक्री तथा तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात ने बैठक में व्यवस्थाओं पर गहन मंथन किया गया। नीरज गौतम ने वैकल्पिक सुझाव देते हुए कहा कि कॉरिडोर की बजाय मथुरा से छटीकरा मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए अथवा रोपवे बनाया जाए। उन्होंने वैष्णो देवी की तर्ज पर तीर्थ दर्शन के लिए एबीसी ग्रुप व्यवस्था की मांग भी रखी। पं. अजय शर्मा ने प्रस्ताव दिया कि मथुरा से वृंदावन रेल लाइन को पिलर बनाकर एलिवेटेड ट्रैक के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही इस लाइन को हाथरस व अलीगढ़ से जोड़ा जाए। ब्रज प्रदेश मंत्री अनिल भारद्वाज, नगर अध्यक्ष करन कृष्ण गोस्वामी, हरिसुरेशाचार्य, आचार्य रामनिहोर शास्त्री, भारत किशोर दुबे, जिला अध्यक्ष जमुना देवी, बालों पंडित, विष्णु भारद्वाज, लक्ष्मीकांत कौशिक के अलावा जिला महिला प्रकोष्ठ सहित मथुरा, आगरा, एटा, कासगंज, अलीगढ़, सोरों आदि स्थानों से आए ब्राह्मण प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
