• Sat. Apr 11th, 2026

मनमानी फीस नहीं बढ़ाएं, अभिभावकों पर नहीं डालें बोझ: डीएम

ByVijay Singhal

Apr 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा विद्यालय प्रबंधकों के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा है कि विद्यालय प्रबंधक किसी भी तरह का अतिरिक्त बोझ अभिभावकों पर नहीं डालें। मानकों के अनुसार ही शुल्क लें। इसके साथ ही आरटीई के तहत दाखिला लेने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें। जिलाधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत छात्र-छात्राओं का पंजीकरण/दाखिला लेना सुनिश्चित करें। जिले में संचालित समस्त सीबीएसई एवं आईसीएसई के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को किताबें व ड्रेस आदि खरीदने पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आरटीई के तहत आवंटित विद्यालयों द्वारा शत-प्रतिशत प्रवेश नहीं लेने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि विद्यालय द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार ही फीस वृद्धि की जाए, यदि विद्यालय द्वारा मानकों के विपरीत अतिरिक्त फीस ली जाती है तो उस विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा विभाग रतन कीर्ती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.