• Tue. Feb 24th, 2026

फरियादियों को संतुष्टि नहीं मिलने पर डीएम नाराज

ByVijay Singhal

Aug 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में संपूर्ण समाधान दिवस अवकाश के चलते सोमवार को आयोजित किया गया। शिकायतकर्ताओं को अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण संतुष्टि नहीं मिलने पर डीएम नाराज दिखाई दिए। मांट तहसील में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश और एसएसपी श्लोक कुमार ने फरियादियों की शिकायतों का सुना। इस दौरान कुल 55 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से कई का निस्तारण किया गया। राजस्व और जमीन के बढ़ते मामलों पर डीएम ने राजस्व कर्मियों को हिदायत दी कि जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं वह अच्छे संकेत नहीं हैं। उन्होंने तहसीलदार व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर महावन तहसील में एसडीएम महावन कंचन गुप्ता ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना। 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार अमित त्रिपाठी, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय, नायब तहसीलदार साविका शर्मा आदि मौजूद रहे। छाता तहसील सभागार में कुल 26 शिकायत दर्ज हुईं। उप जिला अधिकारी ने समस्याओं को सुनकर अधीनस्थों को समाधान के लिए निर्देशित किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.