हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडलायुक्त ने नगरीय अवस्था अपना समिति की बैठक की। उन्होंने 16 करोड़ रुपये की लागत के प्रस्तावित विकास कार्यों को स्वीकृति दी। साथ ही उन्होंने तय अवधि में कार्याें को संपन्न करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को आगरा के आयुक्त कार्यालय लघु सभागार में मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक में सात विकास कार्यों को स्वीकृति दी है। इनमें कोसीकलां शहर में ऐतिहासिक इमारत घंटाघर के पुनर्निर्माण का कार्य, मथुरा में गऊ घाट यमुना ब्रिज से सदर तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण, सदर तिराहे से टैंक चौराहे तक चौड़ीकरण, मथुरा परिक्रमा मार्ग पर वॉल पेंटिंग का कार्य, गोवर्धन चैराहे से राधा गुलमोहर सोसायटी तक नाले की सफाई, यमुना ब्रिज से कृष्णापुरी तिराहे के मध्य निर्मित सड़क पर दो पुलियों की चौड़ीकरण और जवाहर बाग में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण कार्य तक शामिल है। बैठक में उन्होंने लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को होली त्योहार पूर्व कार्य संपन्न करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। साथ ही जवाहर बाग में लाइट एंड साउंड शो प्रोजेक्ट के कार्य में देरी होने पर अनुबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाने को कहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
