• Sat. Jul 11th, 2026

व्रन्दावन में धीमी गति से हो रहे विकास कार्यों पर भड़कीं मंडलायुक्त

ByVijay Singhal

Jan 16, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने सोमवार को वृंदावन की परिक्रमा मार्ग और पागलबाबा मंदिर से यमुना एक्सप्रेसवे चौड़ीकरण आदि कई परियोजनाओं पर कछुआ गति से हो रहे कार्य पर नाराजगी जताई। पीडब्ल्यूडी, जलनिगम और एमवीडीए के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि फरवरी माह तक कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त सोमवार को दोपहर 12 बजे पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। यहां उन्होंने विभागवार एक-एक कर अधिकारियों के साथ बैठक की और वृंदावन में चल ही परियोजनाएं एवं परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के कार्य की समीक्षा की। यह उनकी 21 दिन में दूसरी समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण है। मंडलायुक्त ने वृंदावन की यातायात व्यवस्था में किसी तरह का सुधार न होने पर नाराजगी जाहिर की और सुधार के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्रमा की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण में तेजी लाने को कहा। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, विप्रा उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त शशांक चौधरी के साथ लोक निर्माण विभाग, जलनिगम, विद्युत विभाग, पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ अलग अलग विषयों पर करीब चार घंटे बैठक की। मंडलायुक्त ने वृंदावन की यातायात व्यवस्था, परिक्रमा मार्ग के सौदर्यीकरण के साथ यमुना के घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर जोर दिया। बैठक के बाद मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने अधिकारियों के साथ गोल्फकार्ट में रमणरेती से लेकर केशीघाट तक परिक्रमा मार्ग एवं घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना में मोटर वोट में बैठकर केशीघाट से श्रृंगारवट घाट तक का जायजा लिया। मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि वृंदावन का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में हैं। इसे

लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यहां जो भी विकास कार्य अधूरे हैं उन्हें फरवरी माह तक पूरा करने की समयसीमा निर्धारित की गई है। इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ ने ब्रज चौरासी कोस की 265 किलोमीटर लंबी परिक्रमा के बारे में जानकारी दी। बताया कि उत्तर प्रदेश में 158, राजस्थान में 71 तथा हरियाणा में 36 किलोमीटर की परिक्रमा पड़ती है। उत्तर प्रदेश में 2 खंड अलीगढ़ तथा 2 खंड मथुरा लोक निर्माण विभाग में आते है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि उक्त 84 कोस परिक्रमा मार्ग के विकास के संबंध में भारत सरकार एवं शासन को पत्र भेजे जाएं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.