• Thu. Apr 30th, 2026

जिलाधिकारी ने लिखा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र

ByVijay Singhal

Jun 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के तर्ज पर वृन्दावन में ठाकुर श्री  बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनाने का जो फैसला लिया गया है, उसके लिए हम सब ब्रजवासी उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। वृन्दावन में श्री बांकेबिहारी जी के दर्शनों के लिए उमड़ रहे आस्था के सैलाब की वजह से हर दिन कोई न कोई हादसा सामने आ रहा है। अभी तक तमाम श्रद्धालु भीड़ के दबाव में दम तोड़ चुके हैं। मंदिर में दर्शनों के दौरान श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही थी। यही नहीं भीड़ की वजह से बुजुर्ग श्रद्धालु दर्शनों से वंचित हो रहे हैं। भीड़ के कारण वृन्दावन में कारोबार प्रभावित होने से स्वयं दुकानदार परेशान हैं। यही नहीं भीड़ की अधिकता के कारण वृन्दावन के स्थानीय लोग तक बीमारी की अवस्था में न तो आपात स्थिति में इलाज के लिए जा पा रहे हैं और न ही जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस की सुविधा तक उनको मिल पा रही है। किसी की मृत्यु होने तक उसकी अंतिम यात्रा तक निकलना मुश्किल हो रहा था। ऐसी स्थिति में वृन्दावन में कॉरिडोर का निर्माण कराने की महती आवश्यकता थी, जिसकी घोषणा करके मुख्यमंत्री जी ने अत्यंत पुनीत कार्य किया है, जिसके लिए हम सब आभारी हैं। हम सभी मिशन शक्ति समूह से जुड़ी हुई महिलाएं वृन्दावन कॉरिडोर का हृदय से समर्थन करती हैं। कॉरिडोर बनने से  वृन्दावन आने वाले करोड़ों भक्तों को सहज और सुखद वातावरण में जहां अपने आराध्य ठाकुर श्री बांके बिहारी के दर्शन करने का सौभाग्य हासिल होगा, वहीं इससे वृन्दावन का चहुमुखी विकास हो सकेगा। वृन्दावन के प्राचीन स्वरूप को और व्यवस्थित किया जा सकेगा। यही नहीं ये कॉरिडोर वृन्दावन ही नहीं समूची ब्रजभूमि की अर्थव्यवस्था और यहां के कारोबार, घरेलू उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अयोध्या और बनारस की तरह यहां भी श्रद्धालु और पर्यटकों के आगमन में कई गुनी बढ़ोतरी हो सकेगी। वृन्दावन के साथ-साथ मथुरा, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, गोकुल, महावन और बलदेव जैसे तीर्थ स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से यहां भी स्थानीय कारोबार में बढ़ोतरी होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मिशन शक्ति समूह और ब्रज की नारी शक्ति आपके साथ है और आपके मथुरा आगमन अथवा लखनऊ जाकर इस बृजहित व जनहित कार्य हेतु आपका अभिनंदन करने के लिए प्रतीक्षारत हैं।
वृन्दावन में बहुत जल्दी हम सभी ब्रजवासी ठाकुर श्री बांके बिहारी जी का कॉरिडोर देखने की अभिलाषा लिए हुए हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि ठाकुर बांकेबिहारी का आंगन आपके सानिध्य और मार्गदर्शन में कॉरिडोर के रूप में संजने संवारने जा रहा है। इस पल का इन्तजार हम ब्रजवासियों के साथ साथ पूरी दुनिया में फैले ठाकुर श्री बांके बिहारी के असंख्य भक्तों को भी है। पुनः कॉरिडोर के लिए हम ब्रजवासियों का संपूर्ण समर्थन है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.