• Sat. Jul 4th, 2026

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गोवर्धन के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में स्थापित कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

ByVijay Singhal

Aug 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 02 अगस्त।  जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गोवर्धन के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने संपूर्ण परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं का सीसीटीवी के माध्यम से जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि यह कंट्रोल रूम निरंतन पूरे वर्ष इसी प्रकार चलेगा और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोस्टर बनाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।जिलाधिकारी ने गोवर्धन के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर संपूर्ण कच्चे परिक्रमा मार्ग को पक्के एवं कच्चे अतिक्रमण से मुक्त कराए। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित रूप से संपूर्ण परिक्रमा की चेकिंग करते रहे। अभियान को 4 चरण में चलाए। सर्वप्रथम परिक्रमा मार्ग का निरक्षण कर सभी अतिक्रमण, दुकानदारों, धकेल , रेडी पट्टी वाले आदि को चेतावनी जारी की जाए कि वे कच्चे परिक्रमा मार्ग से हट जाए। उसके 2 दिन बाद पुनः निरीक्षण करे और अनुपालन न करने वालों पर 11 हजार का जुर्माना लगाए। तीसरी बार पुनः 2 दिनों बाद मार्ग का निरीक्षण करे और अनुपालन न करने वालो पर 21 हजार का जुर्माना लगाए। चौथी बार निरीक्षण करने पर अनुपालन न करने वालो पर एफ.आई.आर दर्ज कराए। अतिक्रमण मुक्त कराने की करवाही को सख्ती से किया जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।
 एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए कि 50 नए बैरियर की व्यवस्था गोवर्धन के लिए की जाए। अधिशासी अधिकारी गोवर्धन एवं राधाकुंड को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग पर उत्तम सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रोस्टर बनाकर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए और सभी को सेक्टर के अनुसार सफाई एरिया दिया जाए।
ए.आर.टी.ओ को निर्देश दिए कि कोर्ट के ऑर्डर के अनुसार परिक्रमा मार्ग पर ई रिक्शा संचालित हो। अनाधिकृत ई रिक्शा पर कार्यवाही करे। जो ई रिक्शा मानकों तथा अनाधिकृत रूप से संचालित हो उनको नष्ट किया जाए। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि उज्ज्वल बृज के कार्यों का सत्यापन किया जाए तथा सफाई व्यवस्था को और अधिक अच्छा किया जाए। एमवीडीए के सभी टॉयलेट निरंतर संचालित रहे तथा सभी में सफाई सुनिश्चित रखे। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से सिंगल फीडर पर बिजली की व्यवस्था की जानकारी ली। सभी रोड लाइट, परिक्रमा पर लाइट एवं हाई मास्क लाइट संचालित रहे। हमारी प्राथमिकता श्रद्धालुओ की सुविधा है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे और सभी प्रकार की व्यवस्था को सुनिश्चित करे।
बैठक में एमवीडीए सचिव, एसपी ट्रैफिक, एसडीएम गोवर्धन, सी.ओ गोवर्धन, ए.आर.टी.ओ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.