• Thu. Feb 26th, 2026

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में 3 आरओ वॉटर का लोकार्पण किया

ByVijay Singhal

Jun 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में 3 आरओ वॉटर का लोकार्पण किया। मैसर्स एक्वा प्लंबरिंग कम्पनी प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक देवेन चैधरी द्वारा 02 आरओ वाॅटर जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में लगवाये गये हैं, जिसमें एक आरओ वाॅटर एडीएम प्रशासन कार्यालय के सामने तथा दूसरा चिल्ड आरओ वाॅटर स्वच्छ वाटिका के सामने लगवाया गया है। इंडियन बैंक होलीगेट, मथुरा द्वारा एक आरओ वाॅटर लगवाया गया है, जो कि लोक निर्माण विभाग के सामने स्थापित किया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में कुल 03 निःशुल्क चिल्ड आरओ वाॅटर का लोकार्पण जिलाधिकारी पुलकित खरे के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। श्री खरे ने सभी चिल्ड आरओ वाॅटरों पर स्वयं पानी पीया तथा पानी की गुणवत्ता को चेक किया।
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में 03 चिल्ड आरओ वाॅटर लगाये गये हैं। लगभग 12000 लीटर प्रतिदिन पानी शुद्ध करने की कैपेसिटी वाले चिल्ड आरओ वाॅटर की स्थापना की गई है, जिससे तीनों को मिलाकर लगभग 36 हजार लीटर प्रतिदिन कलेक्टेªट में आने वाले गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, कर्मचारी, वादकारी तथा फरियादियों आदि को निशुल्क पेयजल मिलेगा।
इस आरओ वाॅटर से जल संरक्षण भी होगा, इसके वाॅटर प्यूरीफायर से निकलने वाला वेस्ट पानी वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक से वापस जमीन में चला जाएगा। उदघाटन करते समय जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि मानव जीवन में सिर्फ जल ही नहीं, बल्कि स्वच्छ पेयजल का बड़ा महत्व है, यदि पीने के लिए स्वच्छ पानी न मिले तो इंसान तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता।
प्लम्बर ग्रुप तथा इंडियन बैंक की तरफ से यह बेहद पुनीत कार्य किया गया है। सामाजिक जिम्मेदारी में अपनी भागीदारी को बखूबी समझतें हैं और इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते है। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अधिवक्ताओं, वादकारियों व कर्मचारियों को साफ पीने का पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरओ यूनिट की स्थापना का निर्णय लिया गया है। सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। सबके लिए संभव नहीं कि वे पैकेज्ड पानी खरीद कर पी सकें। इस आरओ वाॅटर के लगने से सभी को स्वच्छ जल निःशुल्क उपलब्ध हो सकेगा।
आने वाले समय में हम प्लम्बर ग्रुप तथा इंडियन बैंक की तरफ से सामाजिक व सामुदायिक विकास के अन्य कार्य भी शीघ्र ही निष्पादित करेंगे। लोकार्पण के अवसर पर अपर जिलाधिकारी फाइनेंस योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, नाजिर दिलीप बगला, वीआईपी बाबू शम्भू दयाल।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.