• Sat. Jul 11th, 2026

जिलाधिकारी ने कलेक्टेट परिसर एनआईसी के सामने ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र का किया उद्घाटन

ByVijay Singhal

Jan 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा 10 जनवरी। जिला मुख्यालय पर कलेक्टेट परिसर एनआईसी के सामने ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र का उद्घाटन जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपने कर कमलों से किया। ईवीएम प्रदर्शन केन्द्रों के माध्यम से मतदाताओं में जागरूकता लायेंगे। जिलाधिकारी ने अपील की है कि 18 वर्ष से ऊपर कोई भी मतदाता कलेक्टेªट या जनपद के सभी तहसीलों में बनाये गये ईवीएम तथा वीवीपैट केन्द्रों पर जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
श्री सिंह ने कहा कि ईवीएम तथा वीवीपैट में पारदर्शिता हेतु अपना अपना मतदान कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आगामी चुनावों में नवयुवक व नवयुवतियों को मतदान करने में कोई समस्या न हो। सभी युवा व युवतियों आगामी चुनावों में मतदान देकर अपनी अपनी अहम भूमिका निभा सकें। यह प्रशिक्षण दिनांक 10 जनवरी से दिनांक 25 जनवरी 2024 तक प्रारम्भ करते हुए फरवरी माह के अन्त तक समाप्त किया जायेगा।
उद्घाटन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय, एनआईसी के अधिकारी, कलेक्टेªट परिसर के कर्मचारी तथा अधिवक्ताओं ने ईवीएम तथा वीवीपैट के माध्यम अपना अपना मतदान कर प्रदर्शन केन्द्र पर प्रशिक्षण प्राप्त किया और जागरूक होने हेतु मतदान भी किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.