हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 01 अप्रैल। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत बी.एस.ए कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने समस्त पीठासीन अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए तथा कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता ले। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता / अनुपस्थिति के लिए मतदान कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत एफ.आई.आर दर्ज कराते हुए कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
ईवीएम एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर ट्रेनरों द्वारा पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण
प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण दिनांक 1 अप्रैल 2024 से दिनांक 3 अप्रैल 2024 तक आयोजित किए गए है। एक दिन में 2 पालियो में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रथम पाली का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है। सभी पालियों में 960 लोगो को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
मुख्य मास्टर ट्रेनर / प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण / सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण अरविंद कुमार द्विवेदी ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 1 अप्रैल 2024 के प्रशिक्षण कार्यक्रम ने पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी को प्रशिक्षित किया गया, जिसमे पहली पाली में 23 लोग अनुपस्थित रहे तथा दूसरी पाली में 25 लोग अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि 48 मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिए गया। प्रति रूम में 2 मास्टर ट्रेनर की ड्यूटी थी। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण दिनांक 3 अप्रैल तक चलेगा। छूटे हुए प्रशिक्षणियों को दिनांक 7 अप्रैल 2024 को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
