• Wed. May 6th, 2026

जिला उद्योग बन्धु समिति, जिला स्तरीय सी.एस.आर. समिति एवं जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

ByVijay Singhal

Jun 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 23 जून 2025/* जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति, जिला स्तरीय सी.एस.आर. समिति एवं जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा यूपीसीडा द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु यूपीसीडा के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र साईट-ए में अवैध कब्जों को हटाये जाने हेतु यूपीसीडा को निर्देशित किया गया।
          जिलाधिकारी द्वारा उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं यथा- पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की गहनता से समीक्षा की गई, जिसमें जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अपेक्षाकृत प्रगति न होने के कारण काफी अप्रसन्नता व्यक्त की गई। प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार परक बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना लागू की गई है, जिसके अंतर्गत सेवा एवं निर्माण क्षेत्र मे स्वयं का रोजगार स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को रुपए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है। *उक्त आवेदनों के निस्तारण में बैंकों द्वारा लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी जाहिर करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधकों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि सभी लंबित आवेदनों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे।*
          सी0एस0आर0 मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सी.एस.आर. में आच्छादित समस्त इकाइयों को विगत वषों में कराएं गए कार्यों का सम्पूर्ण विवरण देखा। उन्होंने आगामी सी0एस0आर0 फंड को स्कूलों में बच्चों की सुविधाओं हेतु फर्नीचर खरीदने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी कम्पनी को स्कूल आवंटित कर दिए जाए।
           व्यापारियों एवं उद्यमियों हेतु बने निवेश मित्र पोर्टल, सिंगल विंडो पोर्टल, फूड सेफ्टी नॉर्म्स, फायर ऑडिट , विद्युत आपूर्ति, सड़को के अनुरक्षण, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइटिंग आदि के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। उद्योग क्षेत्र में विद्युत की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा आवश्यकता अनुसार फीडर की व्यवस्था की जाए। जहा पर भी विद्युत की परेशानी हो या शट डाउन अधिक हो रहा हो वहा एसडीओ स्वयं जाकर जायजा ले। उद्यमियों व व्यापारियों को समय से नए प्लांट, फैक्ट्री व उद्योग हेतु विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
           जिलाधिकारी ने उद्योग क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर.ओ. पीसीबी लगातार उद्योगों में जॉच कर प्रदूषण मानकों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा सुनिश्चित करे कि सभी उद्योग मानकों के अनुसार संचालित रहे और सभी का पालन करे।
          जिलाधिकारी के समक्ष उद्योग मंडल एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सुझाव एवं शिकायतों रखी, जिस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त शिकायतों का गुणवत्तापरक तरीके से ससमय निस्तारण किया जाए।
            जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्योग क्षेत्रों में साफ सफाई तथा नालों की सफाई निरंतर की जाए। सड़कों का अनुरक्षण किया जाए तथा जहां जरूरत है वहां पर मरम्मत की जाए। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त करती रहे और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें। फायर, प्रदूषण एवं खाद्य सुरक्षा विभाग संयुक्त रूप से उद्योग बंधुओं को अपने विभागों के नियमों से जागरूक करें।
           जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त अधिकारी निवेशकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराना सुनिश्चित करे। सभी प्रकार के जमीनी विवादों का मौके पर जाकर निराकरण किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों तथा व्यापारियों एवं उद्यमियों से कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की जो विभागीय जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है उनका लाभ लें। बैंक के अधिकारियों से कहा कि आप लोग उद्यमियों को अपेक्षित सहयोग करें ताकि उद्यमी आगे बढ़ सके और जनपद का विकास हो सके।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा वृन्दावन अनिल कुमार, नोडल अधिकारी विद्युत विभाग, यूपीसीडा, यूपीपीसीबी, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, समस्त बैंकों के जिला समन्वयक, एन.एच.ए.आई के प्रतिनिधि, विभिन्न औद्योगिक संगठनों एवं व्यापारियों के संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.