• Mon. May 25th, 2026

जिला भाजपा की संगठन पर्व की कार्यशाला संपन्न

ByVijay Singhal

Dec 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा पुष्पांजलि स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर शनिवार को संगठन पर्व की कार्यशाला संपन्न हुई कार्यशाला में पधारे जिला चुनाव अधिकारी नवाब सिंह नागर एवं जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने बैठक से पूर्व दीप प्रज्वलित कर बैठक को संबोधित करते हुए आगामी मंडल अध्यक्षों के चुनाव हेतु पदाधिकारी को संबोधित किया ।जिला चुनाव अधिकारी नवाब सिंह ने बताया की 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सभी मंडलों का गठन होगा मंडल अध्यक्ष की उम्र 35 से 45 वर्ष रखी जायेगी। दो बार के सक्रिय सदस्य को वरीयता दी जाएगी। बैठक को संबोधित कर रहे जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया कि जिले में बूथ समिति का कार्य संपन्न हो चुका है। अब मंडलों के अध्यक्ष का कार्य शुरू हो चुका है। वह भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने तय किया है कि दो बार से मंडल अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे अध्यक्षों को इस चुनाव में मौका नहीं मिलेगा। परिश्रमी पदाधिकारी को ही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यशाला में विधायक बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, देवेश पाठक विनोद चौधरी जिला महामंत्री महिपाल सिंह, अनिल चौधरी,नरदेव चौधरी, उपाध्यक्ष मनीष पाराशर मुदिता शर्मा, अजय परखम तरुण सैनी, विष्णु सैनी,नरेंद्रगौतम , देवेंद्र परिहार जयपाल, श्याम शर्मा,पंकज चतुर्वेदी, विजय शर्मा, अमन ठाकुर,आदि लोग कार्यशाला में मौजूद रहे। कुशल संचालन जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.