• Thu. Feb 26th, 2026

फ्लैट में कुत्ते लाए जाने पर राधा वैली कॉलोनी में विवाद

ByVijay Singhal

Jul 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे स्थित राधा वैली कॉलोनी में एक फ्लैट में कुत्ते लाए जाने पर विवाद हुआ। कॉलोनी के लोग कुत्तों को बाहर ले जाने की मांग पर अड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। कॉलोनी के निवासियों ने थाना हाईवे में शिकायत भी दर्ज कराई है। कुछ ही दिन पहले राधा वैली कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में एक नया किरायेदार रहने आया था। वह अपने साथ सात कुत्ते भी लेकर आया था। दिन में कुत्तों को लेकर घुमाने और लिफ्ट से आने-जाने पर कॉलोनी के लोगों ने आपत्ति जताई। 21 जुलाई की शाम उन्होंने किरायेदार को बुलाकर कुत्तों को शिफ्ट कराने की मांग रखी, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। कॉलोनी निवासी संजीव अग्रवाल, दिनेश वर्मा, कृष्णमुरारी अग्रवाल, रचित अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, अजय शुक्ला, विनय भरतिया आदि ने विरोध करते हुए थाना हाईवे में किरायेदार के खिलाफ तहरीर भी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.