हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के बरसाना थाना क्षेत्र के सहार में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पथराव शुरू होते ही छाता गोवर्धन मार्ग पर चलने वाले वाहन कुछ देर के लिए रुक गए। पथराव में दोनों पक्षों के आधा 6 लोग घायल हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ राम मोहन शर्मा ने गोवर्धन, बरसाना छाता थानों का पुलिस फोर्स बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले वीरू ,तेजवीर, राम स्वरूप और बल्लो गोपाल सोनू के बीच बारात में कहासुनी हुई थी। सोमवार को इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गोवर्धन छाता मार्ग पर हुए पथराव से लोगों में भगदड़ मच गई। पथराव में दोनो पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं। जिन्हे पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले बारात में कहासुनी हुई थी, इसके बाद सोमवार की सुबह दोनो पक्ष भिड़ गए, पथराव कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले बारात में कहासुनी हुई थी। इसके बाद सोमवार की सुबह दोनों पक्ष भीड़ पथराव कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
 
  Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes

 
 