हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। गदर 2 को मिल रही अपार सफलता के लिए फिल्म के निदेशक अनिल शर्मा पत्नी,बेटी और बेटे उत्कर्ष के साथ भगवान बांके बिहारी जी का आभार जताने मथुरा पहुंचे। हरियाली तीज की देर शाम वृंदावन पहुंचे अनिल शर्मा ने परिवार के साथ भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए और उनको झूला झुलाया। इस दौरान अनिल शर्मा ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। निदेशक अनिल शर्मा शनिवार की देर शाम रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक मथुरा पहुंचे। अनिल शर्मा पत्नी सुमन शर्मा ,बेटा उत्कर्ष शर्मा और बेटी कैरबिना के साथ वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने झूले में विराजमान भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी और ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने उनको दर्शन कराए। बांके बिहारी मंदिर पहुंचे अनिल शर्मा और उत्कर्ष शर्मा ने भगवान बांके बिहारी को झूला झुलाया। इसके बाद मंदिर के सेवायतों ने भगवान का अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। करीब 5 मिनट तक मंदिर में रहने के दौरान वह रवाना हो गए। मंदिर में अनिल शर्मा और उत्कर्ष शर्मा को देख उनके फैंस सेल्फी लेने के लिए आतुर नजर आए। भीड़ के बीच किसी तरह सुरक्षा कर्मी उनको निकालकर गाड़ी तक ले गए। गदर एक प्रेम कथा की सफलता के 22 वर्ष बाद गदर 2 बनाने वाले निदेशक अनिल शर्मा ने हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज से खास बातचीत करते हुए कहा कि दर्शकों की डिमांड थी इसीलिए बनाई बाकी सब बांके बिहारी की कृपा है। फिल्म आ चुकी है कहानी देखिए। बांके बिहारी से क्या मांगने आए हैं इस सवाल पर कहा कि दर्शन करने आए हैं हरियाली तीज है वर्ष में एक बार झूले में विराजते हैं। मथुरा में मूवी शूट हों बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिले इसके लिए क्या प्रयास कर रहे हैं जब यह सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यहां जीनियस मूवी शूट की थी आगे भी करेंगे। फिल्म अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने दर्शन करने के बाद मीडिया से रुबरू होते हुए कहा कि वह बहुत खुशनसीब हैं जो आज के दिन दर्शन करने आए गदर 2 की सफलता के बाद इससे ज्यादा क्या आशीर्वाद मिल सकता है। गदर और गदर 2 में क्या अंतर रहा इस सवाल पर उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि दोनों में पब्लिक का प्यार समान रहा उसी की खुशी है उसी का आशीर्वाद लेने आया हूं। निदेशक अनिल शर्मा मूल रूप से मथुरा के निवासी हैं। अनिल शर्मा के बाबा बड़े भविष्यवक्ता थे उनके पास जानी मानी हस्तियां आती थीं। 17 वर्ष की उम्र में बाबा के निधन के बाद अनिल शर्मा पिता के साथ मुंबई चले गए और फिर वहीं उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
