हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देव में अमावस्या पर्व के उपलक्ष्य में ठाकुरजी का सेवायत द्वारा पंचामृत से अभिषेक किया गया। भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। इसी मध्य श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल की सदस्यों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। ठाकुरजी का पूजन कर किशन गोपाल शर्मा ने गणेश वंदना की। मनमोहन ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन सुनाया। विजय बंसल ने कौन सी ने मारा दियो री टोना भजन सुनाया। महेश गोयल ने जियो मेरे श्याम लाला जिओ श्याम लाला भजन सुनाया। वीरेंद्र मित्तल ने ओ कजरारे मोटे मोटे तेरे नेंन नजर ना लग जाए भजन सुनाया। पंडित सोहनलाल शर्मा, सुरेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, योगेंद्र गोयल, ब्रजनंदन शर्मा, पंकज शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, पीपी शर्मा, दिलीप पांडे आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
