हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को गोपाष्टमी पर आराध्य के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर और उसकी संकरी गलियों में भक्तों को भारी भीड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं की संख्या के आगे पुलिस व्यवस्था बौनी नजर आई। बुजुर्ग और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सप्ताहांत शनिवार के साथ-साथ कार्तिक मास में गोपाष्टमी तिथि पर लग रही ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करने के लिए दिल्ली एनसीआर, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने ठा. बांकेबिहारी के दर्शन किए। सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही मंदिर के प्रवेश मार्ग से लेकर बांकेबिहारी पुलिस चौकी और फलहारी बाबा की गोशाला तक भक्तों की कतार देखी गई। श्रद्धालु राधे-राधे जपते और हाथ में प्रसाद लिए मंदिर खुलने का इंतजार कर रहे थे। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए। हालांकि मंदिर के अंदर तैनात निजी गार्डों ने श्रद्धालुओं को दर्शन करते ही निकास द्वार की ओर बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद मंदिर खचाखच भर गया। मंदिर में प्रवेश द्वार के आगे सीढ़ियों पर चप्पल और जूतों को उतारने के दौरान आपाधापी की स्थिति देखी गई। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि कार्तिक मास में देशभर से लाखों श्रद्धालु परिक्रमा के लिए आ रहे हैं। गोपाष्टमी के साथ शनिवार का अवकाश होने पर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु आए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
