• Mon. Feb 16th, 2026

महाशिवरात्रि पर यमुना से जल लेने आ रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

ByVijay Singhal

Feb 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के चौमुहां के थाना जैंत क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रक में ऑटो जा घुसा। हादसे में चालक समेत दो की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर घायल हो गए। जैंत पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। राजस्थान के थाना कामां के अकबरपुर निवासी करीब एक दर्जन लोग महाशिवरात्रि पर शिवजी पर जल चढ़ाने के लिए वृंदावन में यमुना से जल लेने आ रहे थे। जैंत थाना क्षेत्र के चौमुहां फ्लाईऑवर से उतरते समय श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में थाना छाता के चंदोरी निवासी ऑटो चालक विष्णु पुत्र बल्लो व राजस्थान कामा के अकबरपुर निवासी शिवदान उर्फ सिब्बो 17 वर्षीय की मौत हो गई।

वहीं ऑटो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जैंत पुलिस हाईवे किनारे खड़े ट्रक को जैंत थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में दीपक पुत्र खेम सिंह, कुमार पुत्र हरभजन निवासी अकबरपुर थाना कामा राजस्थान, मांगे पुत्र राधे लाल व अनिल पुत्र कुशन के साथ आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.