• Wed. May 13th, 2026

मथुरा बरेली मार्ग के शहरी हिस्से को फोरलेन बना रहा विकास प्राधिकरण

ByVijay Singhal

Oct 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अब जल्द ही बरेली से मथुरा को जोड़ने वाले लक्ष्मीनगर धौलीप्याऊ मार्ग के दिन बदलने वाले हैं। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण इस मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने जा रहा है। इसकी शुरुआत रविवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह के निरीक्षण के साथ हो गई। उन्होंने सड़क की वर्तमान स्थिति के लिए अभियंताओं को फटकार लगाई। मथुरा शहरी क्षेत्र को बरेली और अलीगढ़ से जोड़ने वाले लक्ष्मी नगर मार्ग की बेहद खराब स्थिति है। यही हाल इस मार्ग के बाकी हिस्से धौली प्याऊ से हाईवे का है। इसे लेकर कई शिकायत मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को मिल रही थीं। इनका संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम सहित सहायक व अवर अभियंताओं के साथ लक्ष्मी नगर, धौलीप्याऊ होते हुए आगरा दिल्ली हाईवे तक निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने अभियंताओं की कड़ी क्लास लगाते हुए तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि पानी की निकासी, गड्ढों और सड़क की मरम्मत करते हुए फिलहाल इसे तीन दिन में आवागमन के लिए सुलभ बना दिया जाए। इसी के साथ परियोजना के तहत फोरलेन का काम भी शुरू हो जाए। इस दौरान एक साइट में वाहनों का आवागमन जारी रहे। इस दौरान मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि लक्ष्मी नगर से यमुना पुल तक और मछली मार्केट से धौलीप्याऊ हाईवे तक दो अलग अलग परियोजना के तहत सड़क निर्माण का काम हो रहा है। इसमें फोर लेन सड़क, नाली, फुटपाथ और डिवाइडर बनाया जाना है। लक्ष्मी नगर साइट पर 5.5 करोड़ तथा धौली प्याऊ साइट पर 10.5 करोड़ की लागत सड़क निर्माण पर आएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.