• Tue. Feb 17th, 2026

विद्युत कर्मियों द्वारा स्ट्राइक के बावजूद भी जनपद में विद्युत व्यवस्था का किया जा रहा बेहतर संचालन

ByVijay Singhal

Mar 20, 2023
Spread the love
सामान्य दिनों की तरह बेहतर तरीके से निर्बाध रूप से विद्युत की ,की जा रही सप्लाई
स्वाभाविक/सामान्य टेक्निकल फॉल्ट को भी बेहतर तरीके से अटेंड कर अल्पसमय में कराया जा रहा दुरुस्त
पुलिस व प्रशासन के टीमों द्वारा सभी क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहते हुए रखी जा रही है सतर्क दृष्टि
असमाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुनिश्चित किया जा रहा प्रभावी नियंत्रण, गैरकानूनी गतिविधि पर होगी सख्त कार्यवाही
सभी पावर स्टेशनों पर लगायी गयी है पर्याप्त पुलिस बल व प्रशासनिक कर्मियों की ड्यूटी
विद्युत समस्याओं का किया जा रहा त्वरित निवारण
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  जिलाधिकारी पुलकित खरे तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शैलेश कुमार पांडेय ने विद्युत सबस्टेशन छाता तथा चौमुहां का निरीक्षण किया और मौजूद विद्युत कर्मियों से शिकायत तथा समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि जिला प्रशासन आपके साथ है, जो भी समस्याएं आएं उन्हें तत्काल संबंधित उप जिलाधिकारी को अवगत कराएं। जनपद के सभी विद्युत सबस्टेशनों पर ड्यूटीरत पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई की जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक टीमों द्वारा लगातार सभी क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्वाभाविक व सामान्य टेक्निकल फाल्ट को भी बेहतर तरीके से अटेंड करते हुए अल्पसमय में दुरुस्त किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में  विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति व्दारा प्रान्त व्यापी आन्दोलन के आह्वान के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु नागरिक सुरक्षा कार्यालय में स्थापित शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एंव कॉल सेन्टर स्तापित किया गया है। जिसमे प्रथम शिष्ट प्रातः 6 से अपराहन 02 बजे तक नितिन मुन्शी, निचली मॉट ब्रान्च गंग नहर मोबाइल नंबर 7417748887, अकील अहमद, मुन्शी, निचली मॉट ब्रान्च गंग नहर  9012690778,  खेमचन्द्र सिंह सेनी तहसील सदर 8755512986, द्वितीय शिष्ट अपराह्न 02 से रात्रि 10 बजे तक ज्ञानेन्द्र सिंह वरिष्ठ सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी 9997152956,  नवीन कुमार कनिष्ठ सहायक लो०नि० विभाग 9058320134 ,  संजय वोटमैन निचली मॉट ब्रान्च गंग नहर 8477961968, तृतीय शिष्ट – रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक कमल कृष्ण अग्रवाल वरिष्ठ सहायक उप निदेशक 9997139687, रमेश मेठ, लोक निमार्ण विभाग 8650020189,  बीरेन्द्र चपरासी, निचली मॉट ब्रान्च गंग नहर 9068995488 तथा रिजर्व कर्मचारियों की ड्यूटी सर्वेश कुमार, वरिष्ठ सहायक, लोक निमार्ण विभाग 9997990840 और युवराज सिंह, वरिष्ठ सहायक कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 9758393415 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
स्थापित कंट्रोल रूम में ड्यूटीरत कर्मियों द्वारा 24 घंटे अनवरत विद्युत सम्बंधित प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासनिक टीमों द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है। गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। हड़ताल के दौरान भी आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने के लिए पुलिस व प्रशासन प्रतिबद्ध है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.