• Sat. Nov 28th, 2026

यूजीसी के विरोध में नगला बिहारी में प्रदर्शन

Byvijay.singhal1233

Feb 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सभा के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने कहा कि सरकार द्वारा यूजीसी के नए प्रावधान लागू करने का निर्णय सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक सिद्ध होगा। सिकरवार ने मांग की कि सरकार को तुरंत इसे वापस लेकर समाज में एकजुटता और समरसता का भाव पैदा करना चाहिए। संगठन के वरिष्ठ सदस्य मनोज सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने इसे जल्द वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मनोज ठाकुर, कन्हैया सिंह, जगदीश सिंह गौर, राजू ठाकुर, हरिचंद प्रधान, मग्गी ठाकुर, भगत सिंह, ओमप्रकाश, राजकुमार तोमर और गगन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.