हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे मंत्रालय द्वारा मथुरा-वृंदावन मीटर गेज रेल लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने की योजना रद्द करने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। रेल हटाने को लेकर रविवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेल लाइन की बहाली की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यह डेढ़ सौ साल पुरानी ऐतिहासिक रेल लाइन है, जिसे कुछ लोगों के बहकावे में आकर रद्द करवा दिया गया। उनका आरोप है कि इस फैसले से वृंदावन की एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान मिटा दी गई है। रविवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने रंगनाथ मंदिर के सिंह द्वार से नगर निगम चौराहा तक पैदल मार्च निकाला। उनके हाथों में बैनर और तख्तियां थीं, जिन पर रेल लाइन बहाली की मांगें लिखी थीं। लोगों ने रेलवे स्टेशन पर दोबारा रिजर्वेशन काउंटर और रेल सेवा शुरू करने की मांग की। वृंदावन के संत मधु मंगल शरण ने कहा कि रेल मंत्रालय ने जो किया है वो ठीक नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
