• Sun. Feb 8th, 2026

मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ByVijay Singhal

Sep 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सामने आया है। 11 वीं में पढ़ने वाली छात्रा का शव घर पर एक कमरे में मिला। छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। इसके साथ ही मामला छात्रा से जुड़ा होने के कारण मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। थाना सदर बाजार इलाके के बाढ़पुरा में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी पुष्पा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुष्पा का शव घर के अंदर एक कमरे में मिला। पुष्पा सदर बाजार इलाके के ही ब्लैक स्टोन इंटर कालेज में 11 वीं की छात्रा थी। किशोरी की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुष्पा की मौत कैसे हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। लेकिन क्षेत्र में चर्चा है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुष्पा का शव कमरे में जमीन पर पड़ा था। बताया गया कि परिजनों ने पुष्पा के द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही उसके शव को उतारा और जमीन पर लिटा दिया। किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके की स्थिति देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुला लिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साख्य जुटाने शुरू कर दिए। टीम ने मौके के फोटो भी लिए। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुष्पा का पिता कभी चाऊमीन की ढकेल लगाता है कभी रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन कर रहा है। चार भाई बहनों में सबसे बड़ी पुष्पा की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुष्पा की मौत के मामले में पिता गिर्राज ने बताया कि रात को चाऊमीन खा ली थी पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर को मौत हो गई। पिता ने बताया कि जब उसकी मौत की जानकारी मिली वह घर पर नहीं था। बताया गया कि कुछ दिनों से परिजनों ने पुष्पा का स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। जिसकी वजह से वह परेशान थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.