हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में स्थित यमुना के पुराने पुल पर मंगलवार सुबह युवक का शव मिला। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इधर, शव मिलने से इलाके मे सनसनी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हत्या से लेकर विषाक्त खाकर आत्महत्या करने तक के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर जमुनापार संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुल के ऊपर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लिया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके पास कोई दस्तावेज व मोबाइल नहीं मिला है। आसपास के थानों को उसका फोटो जारी करा दिया है। शिनाख्त के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
