• Mon. Feb 9th, 2026

व्रन्दावन में गेस्ट हाउस के कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव

ByVijay Singhal

Jul 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में दर्शन करने आए विदिशा के युवक का शव गेस्ट हाउस के कमरे में पंखे से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा था। पुलिस ने कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। उससे पहले फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो कोहराम मच गया। । मध्य प्रदेश के विदिशा के बेहलोट पंचायत हरदूखेड़ी पोस्ट गंज बासोदा निवासी राजेश बैरागी (28) पुत्र नर्मदा शुक्रवार दोपहर हरिनिकुंज चौराहे के पास स्थित नारायण कुटीर आश्रम में कमरा लेकर रुका था। शनिवार सुबह जब कर्मचारी को कमरे में भेजा तो काफी प्रयास के बाद नहीं खुला। कर्मचारी ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका था। सूचना पर बांकेबिहारी चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अंदर से बंद कमरे की कुंडी तुड़वाकर प्रवेश किया। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस युवक ने कमरा किराए पर लिया था। 26 जुलाई की सुबह 11 बजे चेक आउट करके चला गया। एक घंटे बाद फिर आया और पिता के संग परिक्रमा की कहकर कमरा किराए पर लिया। उसके बाद वह बाहर नहीं निकला। प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का ही लग रहा है। सुसाइड क्यों किया, इसकी जानकारी परिजनों के आने पर ही पता चलेगी। मृतक विवाहित है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.