• Sat. May 23rd, 2026

कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

ByVijay Singhal

Oct 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार क्षेत्र के गांव लोहवन में मंगलवार को युवक कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना जमुनापार क्राइम इंस्पेक्टर उमेश यादव ने बताया कि मंगलवार को 25 वर्षीय मनोज का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पिता रज्जो का आरोप है कि मनोज और उसकी पत्नी में दस दिन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सोमवार को उसने अपने ससुराल फोन किया तो हाथरस निवासी बेटे के ससुर अन्य लोगों के साथ आ गए। उन्होंने दोनों के बीच मामला शांत करा दिया। सोमवार की रात को सभी यहीं पर रुके और मंगलवार की सुबह अपनी बेटी और घरेलू सामान को लेकर चले गए। दोपहर बाद मनोज को नहीं देखा तो परिजन ने कमरे में झांका। मनोज कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ था, यह देख घर में कोहराम मच गया।

मृतक के पिता का आरोप है कि उसके ससुर और उसके साथ आए अन्य परिजन ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.