हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड में राजेश कुमार (44) निवासी गांव बहादुरपुर थाना रसूलाबाद जिला देहात कानपुर का शव राधाकुंड पाडल रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट नीम के पेड़ पर शुक्रवार रात फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पत्नी से मनमुटाव के बाद राजेश घर छोड़कर मथुरा चले आए थे। राधाकुंड पहुंच उन्होंने साधु का वेश धारण कर लिया। स्टेशन मास्टर श्याम बघेल की सूचना पर पुलिस पहुंची। रेलवे कर्मचारियों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। राजेश के कपड़े, बैग आदि की जांच में आधार कार्ड की छाया प्रति मिली। इस आधार पर पहचान हुई। उप निरीक्षक प्रेम किशोर सिंह ने थाना रसूलाबाद पुलिस से संपर्क किया। पता चला कि पत्नी से विवाद होने के बाद वे घर छोड़कर चले आए थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
