• Sun. Feb 15th, 2026

पापड़ी के पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

ByVijay Singhal

Jun 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पानीघाट के यमुना पुल से 50 मीटर दूरी पर मजदूर का शव पापड़ी के पेड़ से लटका मिला। गले में गमछे का फंदा लगा था। मथुरागेट पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया। शव की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया। चौकी प्रभारी दुष्यंत कौशिक ने बताया कि थाना मांट के गांव जाबरा के मजरा खुर्रम निवासी साहूकार (40) पुत्र बदन सिंह का शव पानीघाट के पास यमुना पुल से 50 मीटर की दूरी पर पापड़ी के पेड़ से लटका हुआ था। शव को उतारकर कब्जे में लिया। तलाशी में जेब से पर्ची मिली मोबाइल नंबर से पहचान हो सकी। परिजनों को सूचित करने के बाद मृतक का भाई भूरी आ गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृहक्लेश के चलते मजदूर ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। सुसाइड से पहले पत्नी को वृंदावन से दवाई दिलवाने के बाद घर छोड़कर निकल गया था। मृतक के दो बच्चे बताए जा रहे हैं। फिलहाल मजदूर के इस कदम से पूरा परिवार सकते में है। हर किसी का रो रोकर बुरा हाल है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.