• Thu. May 21st, 2026

फरह से लापता किसान का शव नाले में मिला

ByVijay Singhal

Oct 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में लापता किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। गांव घड़ी बेरी निवासी किसान महावीर (50) का शनिवार सुबह शव सड़क किनारे नाले में मिला। गले में अंगोछा का फंदा लगा था। आधा शरीर मिट्टी में दबा था। जानकारी के अनुसार, महावीर शुक्रवार शाम को खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा बाइक से वहां पहुंचा। महावीर बेटे की बाइक लेकर घर के लिए निकल आए, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। घर न पहुंचने से परिजनों ने उनकी तलाश की न मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार सुबह पुलिस के सहयोग से परिजनों ने फिर से तलाश शुरू की। घर से करीब 2 किलोमीटर दूर महावीर की बाइक नाले में गिरी दिखाई दी। परिजनों ने आसपास तलाश की तो वहां से करीब सौ मीटर दूर शव नाले की मिट्टी में दबा मिला। गले में अंगोछा से फंदा लगा था। बेटे सुनील ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.