हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ओमैक्स कॉलोनी स्थित कृष्णा 8-एच टावर के एक फ्लैट में शनिवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान वैभव (26) पुत्र अनिल कुमार, निवासी सेक्टर 12, गुरुग्राम के रूप में हुई है। युवक पिछले तीन महीनों से वृंदावन में ही रह रहा था और कॉलोनी में उसके नाम दो फ्लैट हैं। घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे उस समय हुई जब युवक की महिला मित्र पूर्णसी उससे मिलने गुरुग्राम से वृंदावन पहुंची। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने कॉलोनी की सुरक्षा टीम को सूचित किया। गार्ड की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो वैभव का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मृतक युवक की महिला मित्र से जानकारी जुटा रही है। परिजन को जानकारी दी गई तो वह भी आ गए। उन्होंने बताया कि वह आता जाता रहता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से यहीं रह रहा था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
