• Wed. May 13th, 2026

हाईवे पर मिली लाश मैनपुरी की महिला टीचर की थी, प्रेमिका की खातिर फौजी पति ने की हत्या

ByVijay Singhal

Oct 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के थाना जैत के छटीकरा क्षेत्र में शनिवार को हाइवे के किनारे मिले महिला का शव की शिनाख्त देर रात मैनपुरी निवासी सरिता सिंह के रूप में हुई है। महिला के सीने में गोली लगी है। शरीर पर चोट के भी निशान हैं। शिनाख्त के बाद महिला के भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार सुबह जैत पुलिस को छटीकरा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर गिट्टी प्लांट के पास एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। जैत थाना प्रभारी ने बताया पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया व थानों में भेजी थी। फोटो देखकर पहुंचे परिजनों ने महिला के शव की शिनाख्त की है। महिला के फर्रुखाबाद निवासी भाई ने अपने बहनोई गौरव सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।सूत्रों के अनुसार प्रेमिका की खातिर आरोपी फौजी पति ने उसकी हत्या की है । मृतक 30 वर्षीय सरिता पुत्री नाहर सिंह का विवाह सन 2012 में गांव नायकी थाना घिरोर मैनपुरी निवासी गौरव पुत्र सर्वेश सिंह के साथ हुआ था। गौरव सेना में काम करता है। दो माह पूर्व वह अवकाश लेकर घर आया था। 4 सितंबर को वह श्रंगार नगर मैनपुरी में किराए पर रह रही अपनी पत्नी को गाड़ी में बिठाकर साथ ले गया और जैंत थाना क्षेत्र में उसकी निर्मम हत्या कर शव को फैंक कर फरार हो गया। इस संदर्भ में मृतका सरिता के भाई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि किसी लड़की को लेकर उसकी बहन और बहनोई के बीच अनबन चल रही थी। इसी के चलते बहन कई सालों से श्रंगार नगर मैनपुरी में किराए पर रह रही थी। सरिता का 9 वर्षीय बडा बेटा अपनी दादी के पास रहता था जबकि 6 वर्षीय दूसरा छोटा बेटा सरिता के पास ही रहता था। ज्ञानेंद्र ने बताया कि उसे कल श्रंगार नगर घर के मकान मालिक ने इस संदर्भ में जानकारी दी तो उसने तत्काल मैनपुरी थाने में अपने बहनोई के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई। थाना जैंत क्षेत्र में उसे उसकी बहन की हत्या किए जाने का पता चल गया तो वह मथुरा पहुंच गया। उसने आज जैंत थाने में बहनोई गौरव, छोटे भाई सौरभ सास मनोज, ससुर सर्वेश सिंह के खिलाफ सांजिशन हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन में जुट गयी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.