• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा के जामताड़ा में खुलेगा साइबर थाना,2 एकड़ से ज्यादा जमीन पुलिस विभाग ने की चिह्नित

ByVijay Singhal

Sep 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर अपराध के लिए बदनाम होते जा रहे । मथुरा को यूपी का जामताड़ा कहा जाने लगा है। साइबर अपराध को लेकर हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज ने यूपी का जामताड़ा टाइटल से खबर प्रसारित की थी। हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज की इस खास खबर का बड़ा असर हुआ है। यहां साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए जल्द ही साइबर थाना खुलने जा रहा है। साइबर अपराधियों के गढ़ में खुलने जा रहे इस थाने के लिए पुलिस विभाग ने जमीन चिह्नित कर ली है। गोवर्धन थाना क्षेत्र के 6 से ज्यादा गांव साइबर ठगी के लिए बदनाम हो चुके हैं। यहां के ज्यादातर युवा साइबर ठगी के काम को अंजाम दे रहे हैं। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव दौसेरस,मुड़ सेरस,दौलतपुर गांव में लोग दिन में जाने से भी डरते हैं। साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग ने बरसाना और थाना गोवर्धन की सीमा पर बसे इन गांव के बीच ही साइबर थाना खोलने का निर्णय लिया है। साइबर थाना खोलने के लिए कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस विभाग ने हाथिया, दौसेरास,मूड सेरस,दौलतपुर गांव के बीच जमीन चिह्नित की है। ग्राम सभा की भूमि को लेने के लिए तहसील से प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यहां करीब 2 एकड़ से ज्यादा जमीन चिह्नित की गई है। साइबर थाना साइबर अपराधियों के गढ़ में खोलने जा रही मथुरा पुलिस इस थाना पर 40 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात करेगी। यहां एक थाना प्रभारी,वरिष्ठ उप निरीक्षक,उप निरीक्षक ,मुंशी, हेड मुहारिर, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल तैनात किए जाएंगे। यहां ऐसे पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा जो साइबर में एक्सपर्ट हों। हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बसे गांव में साइबर क्राइम बढ़ने से पुलिस के अधिकारी चिंतित थे। साइबर अपराधी क्या आम,क्या खास किसी को नहीं बख्श रहे थे। हर दिन औसतन 3 से 4 साइबर अपराध से संबंधित वारदात हो रही हैं। इसी को देखते हुए पुलिस विभाग ने राजस्थान,हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा के नजदीक साइबर थाना खोलने का निर्णय लिया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.