• Mon. Jul 6th, 2026

मथुरा में रेत के ढेर से बनी श्री राम मंदिर की आकृति को देखने के लिए उमड़ी भीड़

ByVijay Singhal

Jan 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में अद्भुत उत्साह का माहौल बना हुआ है। कृष्ण की नगरी मथुरा में राम मंदिर को लेकर विशेष उत्साह देखा जा सकता है। कहा जा सकता है कि एक तरह से दीपावली का माहौल ब्रज क्षेत्र में दिखाई देगा। अभूतपूर्व साज सजावट के साथ-साथ जगह-जगह भंडारे के आयोजन किया जा रहे हैं। वही सरकारी स्तर पर भी अनेक अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। नगर निगम मथुरा वृंदावन भी अपना योगदान देने में किसी से पीछे नहीं है। अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह के अनुसार महानगर के प्रमुख गोवर्धन चौराहा पर झांसी के सैंड आर्टिस्ट समीर द्वारा रेत से बनाई गई प्रभु श्री राम के मंदिर की छवि कृति देखते ही बन रही है। रेत से बनी इस आकृति को देखने के लिए भारी भीड़ वहां उमड़ रही है।
अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह के अनुसार मथुरा वृंदावन नगर निगम के क्षेत्र में 22 जनवरी को विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी जिस तरह जन्माष्टमी पर सैकड़ो की संख्या में सफाई कर्मचारी 24 घंटे में ड्यूटी पर तैनात रहते है उसी तरह कल के लिए व्यवस्था की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.