हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोसीकलां के गांव जाव में एक युवक की कुंड में डूब गया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को कुंड से बाहर निकाला। लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया की युवक के बहन की आज ही शादी थी। खुशियों के घर में हादसे के बाद से मातम छाया है। घटनाक्रम के अनुसार गांव जाव में मौजूद किशोरी कुंड में फंसे जीव जंतुओं को बचाने के चक्कर मे गांव का ही युवक धीरज पुत्र आजाद उम्र 21 वर्षीय कूद गया। इसी दौरान युवक धीरज कुंड में डले लोहे के जाल एवं कुंड के दलदल में फस गया। जिसे देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। काफी देर प्रयास करने के बाद युवक के साथियों ने कुंड से युवक को गंभीर स्थिति में बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से युवक प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया। प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक धीरज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि आज ही इसकी चचेरी बहन की शादी है। जिसकी शाम को बारात आनी है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुँच गयी।पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी कर मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के साथी रामेस्वर ने पूर्व प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि कुंड में मछली पालन के लिए जाल बनवाया था। जिसे निकाला नही गया था। जिसमें आये दिन जीव जंतु पक्षी फंस जाते थे। जब मृतक युवक ने कुछ जंतुओं को फंसा देखा तो वह कुंड में उन्हें बचाने के चक्कर मे कूद गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
