• Tue. May 26th, 2026

बार कार्यालय में खुला नए अधिवक्ताओं के पंजीकरण को काउंटर

ByVijay Singhal

Nov 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारी रोजाना महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। मंगलवार को बार एसोसिएशन के कार्यालय में नए अधिवक्ताओं के पंजीकरण के लिए काउंटर खोला गया। काउंटर खुलने से अब पंजीकरण कराने के लिए अधिवक्ताओं को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानिया ने बताया कि अब तक नए अधिवक्ताओं को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रयागराज के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसमें उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तब जाकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज में रजिस्ट्रेशन होता है। नवीन अधिवक्ताओं की परेशानी को देखते हुए बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बार कार्यालय में एक काउंटर की स्थापना की है। यहां नवीन अधिवक्ता अपने पंजीकरण के लिए कागजात जमा कराएंगे। इसके बाद मथुरा बार एसोसिएशन कागजातों की जांच के बाद प्रयागराज रजिस्ट्रेशन के लिए भेज देगी। शनिवार को अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने पंजीकरण वाले काउंटर का उद्घाटन भी किया। बार एसोसिएशन के इस कार्य की सभी अधिवक्ता तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए नवीन अधिवक्ता किसी भी कार्य दिवस में आकर संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण फार्म, विधि स्नातक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, स्नातक, इंटर और हाईस्कूल के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, विधि स्नातक की प्रोविजनल डिग्री की छायाप्रति, 10 रुपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र, 510 रुपये का प्रार्थी के नाम का खाली स्टांप, 110 रुपये के डाक टिकट, दो लीगल साइज के पीले लिफाफे, फाइल कवर (प्लास्टिक फोल्डर), पासपोर्ट साइज के 6 फोटो, 600 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के नाम से, 150 रुपये का डीडी बार काउंसिल ऑफ इंडिया कलेक्शन फंड अकाउंट इलाहाबाद के नाम से जमा कराना होगी। इस सभी कागजातों के तीन सेट बार कार्यालय के काउंटर पर जमा कराने होंगे। इसके बाद उसके कागजातों को रजिस्ट्रेशन के लिए भेजा जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.