• Mon. Feb 9th, 2026

पार्किंगों की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, नगर आयुक्त से मिले पार्षद

ByVijay Singhal

Mar 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पार्षदों ने पोतरा कुंड एवं सौ शैय्या (टीएफसी) के पार्किंग ठेके की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर आयुक्त से दोनों ठेकों को निरस्त करने और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्षद दल के नेता चौधरी राजवीर सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में दोनों पार्किंग का ठेका उठाने के लिए नगर निगम ने 25 फरवरी 2024 को टेंडर जारी किया था। इसमें तीन ठेकेदारों ने पार्किंग का ठेका लेने के लिए निविदा डाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से तीनों निविदाएं निरस्त कर दीं। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पहले से काम कर रही संस्था के कार्य में विस्तार कर दिया। पार्षदाें का आरोप है कि अब तक अधिकारियों ने पार्किंग के ठेके का तीन बार कार्य विस्तार किया है। यह नियमानुसार गलत है। शुक्रवार को पार्षदों ने नगर आयुक्त शशांक चौधरी को ज्ञापन सौंप कर पारदर्शी तरीके से फिर से टेंडर कराए जाने की मांग की है। साथ ही टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इस दौरान पार्षद ठाकुर तेजवीर, मीनू कुंजबिहारी भारद्वाज, नीरज वशिष्ठ, ब्रजेश खरे मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.